Lanyon A Simple Blogger template

May 2023

Archive for May 2023

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 | बैंक रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की पूरी डिटेल

अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने वाले हैं कि कैसे आप आपके शहर में अथवा आपके नजदीकी शहर में किसी बैंक की ब्रांच द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं|  अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत होगी और इसके लिए आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे साथ ही मेडिकल सर्टिफिकेट कहां से डाउनलोड किया जा सकता है उसके बाद मेडिकल सर्टिफिकेट कहां से बनवाया जा सकता है और भी पूरी जानकारी जो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए चाहिए वह यहां हम शेयर करेंगे|


अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए बैंक द्वारा रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल
अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए बैंक द्वारा रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल


अमरनाथ यात्रा 2023 का यात्रा परमिट कैसे प्राप्त करें?

बैंक की निर्धारित ब्रांच से अमरनाथ यात्रा के लिए परमिट प्राप्त करने  हेतु आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी

अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

अमरनाथ यात्रा 2023 यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए आप को अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र  की आवश्यकता होगी, जोकि श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित अस्पताल अथवा चिकित्सक के द्वारा अप्रूव हो उसके द्वारा साइन किया गया हो और सील लगाया गया हो|  यह स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही आपके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को निर्धारित करेगा जिसमें आपका ब्लड ग्रुप ब्लड प्रेशर शुगर और आपके हृदय रोग संबंधी किसी बीमारी का वर्णन अगर है तो होगा

बैंक में जमा की गई फीस की रसीद 

अमरनाथ यात्रा 2023  का परमिट प्राप्त करने के लिए आपको बैंक में एक यात्रा की रसीद मिलेगी जिसे ₹120 की फीस लेकर प्राप्त किया जा सकता है|

आधार कार्ड

 यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को बैंक में साथ ले जाएं इस आधार कार्ड की आवश्यकता आपको केवाईसी के लिए पड़ेगी जहां पर आप अपना अंगूठा लगाकर यह बताएंगे कि यह आधार कार्ड जो मैं फॉर्म में भर रहा हूं वह मेरा ही है

मोबाइल नंबर 

यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु अपना मोबाइल बैंक में साथ ले जाएं आधार की केवाईसी के लिए हो सकता है आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें दिया गया ओटीपी आपको बैंक के अधिकारी को बताना हो

यात्रा मार्ग - बालटाल अथवा पहलगाम 

बैंक से यात्रा परमिट प्राप्त करने वाले दिन के पहले आप यह भी सुनिश्चित कर लें कि  कि आपको अमरनाथ की यात्रा किस रास्ते से करनी है अमरनाथ यात्रा के दो मार्ग हैं बालटाल और पहलगाम|


  1. पहलगाम मार्ग बड़ा किंतु थोड़ा आसान है इसमें 2 से 3 दिन का समय लगता है अमरनाथ की गुफा तक पहुंचने के लिए| आपको 32 किलोमीटर चलना होगा 


जम्मू से पहलगाम कैसे जाएं, बस, टैक्सी, शेयरिंग टैक्सी, होटल, ढाबे,  लंगर और रास्ते में पड़ने वाले दर्शनीय स्थलों के बारे में हमने एक अलग पोस्ट में विस्तार से बताया है उसे आप जहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं - 

जम्मू से पहलगाम कैसे जाएं - अमरनाथ यात्रा 2023 


  1. बालटाल मार्ग छोटा किंतु कठिन चढ़ाई वाला है यह चढ़ाई एकदम सीधी है,  समय थोड़ा कम लगता है किंतु कठिनाई थोड़ी ज्यादा होती है| भारत पर आपको 14 किलोमीटर  चलना होगा |


जम्मू से बालटाल कैसे जाएं, बस, टैक्सी, शेयरिंग टैक्सी, होटल, ढाबे,  लंगर और रास्ते में पड़ने वाले दर्शनीय स्थलों के बारे में हमने एक अलग पोस्ट में विस्तार से बताया है उसे आप जहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं - 

जम्मू से बालटाल कैसे जाएं - अमरनाथ यात्रा 2023



स्वास्थ्य प्रमाण पत्र डाउनलोड करें

राज्य के अनुसार स्वास्थ्य प्रमाण पत्र  बनाने वाले अस्पतालों का विवरण देखें 

राज्य
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - छत्तीसगढ़
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - राजस्थान
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - बिहार
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - उत्तर प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - मध्य प्रदेश

 

अमरनाथ यात्रा 2023 की संपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा 2023 संपूर्ण जानकारी समझना चाहते हैं और जम्मू से लेकर श्री अमरनाथ की गुफा के दर्शन तथा बालटाल के रास्ते वापसी का मार्ग उसमें पढ़ने वाले पड़ाव और खानपान रुकने की व्यवस्था टेंट देखकर से संबंधित बाकी व्यवस्थाओं के बारे में डिटेल से पढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए  नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

अमरनाथ यात्रा 2023 की संपूर्ण जानकारी


अमरनाथ यात्रा 2003 के संबंध में  महत्वपूर्ण जानकारी


  1. अमरनाथ यात्रा 2023 का रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ की पद्धति से किया जाएगा इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यदि आप यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को बैंक द्वारा पूरा करें

  2.  श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 सर रजिस्ट्रेशन केवल अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक की ब्रांच से ही किया जा सकता है और  यह प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 से आरंभ हो चुकी है|

  3. जिस  दिनांक को श्रद्धालुओं को यात्रा प्रारंभ करनी है  उसके 7 दिन पूर्व बैंक ब्रांच में उसके रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे|  उदाहरण के लिए अगर आप 8 अगस्त को यात्रा करना चाहते हैं तो 8 अगस्त की बुकिंग ब्रांच में 1  अगस्त की तारीख को ही आखरी हो पाएगी|  इसलिए सुनिश्चित करें  कि आप जिस दिनांक से अपनी यात्रा प्रारंभ करना चाहते हैं उसके कम से कम 7 से 8 दिन पहले ही बैंक जाकर उसका रजिस्ट्रेशन करा  लेवे|

  4. हर बैंक ब्रांच को हर दिन और हर रूठ के हिसाब से श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन का कोटा निर्धारित किया गया है|  साधारण शब्दों में हर निर्धारित बैंक ब्रांच किसी भी रूठ के लिए किसी एक दिनांक पर कुछ निर्धारित रजिस्ट्रेशन ही कर सकती है इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप अपने निश्चित किए गए रूट पर निश्चित दिनांक को यात्रा कर सकें तो जितनी जल्दी हो सके उतना इस रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस को पूरा कर ले|

  5. 13 साल से कम आयु के तथा 70 साल से अधिक आयु के लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा

  6. गर्भवती महिलाएं जो 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती हैं उनका भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा,  अर्थात वही गर्भवती महिलाएं जिनका घर 6 सप्ताह से  कम है वह इस यात्रा में जा सकती हैं|

  7. यात्रा पर जाने वाले हर श्रद्धालु को अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट या स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा इस प्रमाण पत्र का फॉर्मेट इसे  किस हॉस्पिटल से अप्रूव करवाया जा सकता है इसकी लिस्ट नीचे दी गई है

  8. अगर आप अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो यह आपको बैंक में भी निशुल्क दिया जाएगा आप सीधे ही इसे निर्धारित बैंक की ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं और इसे पूर्णतया भरकर अस्पताल से अप्रूव करवा कर पुनः बैंक में जमा कर सकते हैं|


अमरनाथ संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट्स

Other important posts related to Amarnath

श्री अमरनाथ जी यात्रा से संबंधित जानकारियों की एक सीरीज का भाग है| अमरनाथ यात्रा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट जो अमरनाथ यात्रा सीरीज में शामिल की गई हैं उनके लिस्ट नीचे दिए जा रही है| अमरनाथ यात्रा सीरीज की अन्य किसी पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

पोस्ट्स
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 | बैंक रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की पूरी डिटेल
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - मध्य प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - उत्तर प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - बिहार
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - छत्तीसगढ़
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - राजस्थान
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - दिल्ली
जम्मू तवी से पहलगाम कैसे जाएं - श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023
अमरनाथ यात्रा संपूर्ण जानकारी 2023 - रजिस्ट्रेशन, दर्शन, खर्च, यात्रा मार्ग, रहना, खाना और महत्वपूर्ण तिथियां

जम्मू तवी से पहलगाम कैसे जाएं - श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023

 जम्मू तवी से पहलगाम कैसे जाएं -  श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 


अगर आप श्री अमरनाथ जी की यात्रा पहलगाम मार्ग से करना चाहते हैं या जाना चाहते हैं तो आप जम्मू से पहलगाम कैसे पहुंच सकते हैं रास्ते में आपको क्या-क्या चीज देखने मिलेगी और पहलगाम पहुंचने के बाद आप कहां पर स्टे कर सकते हैं कहां पर बेसकैंप लगती है कहां पर सिक्योरिटी चेक होते कैसे यात्रियों को भेजा जाता यह सारी इनफार्मेशन में आज की वीडियो में आपको देने वाला हूं मैंने वीडियो में आज की वह मैं आपको जम्मूतवी से लेकर गांव तक की श्री अमरनाथ जी यात्रा की सारी जानकारी काफी डिटेल में देने वाला


जम्मू से पहलगाम की दूरी कितनी है 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक फौजी छोटा कस्बा नदी के किनारे बसा पहलगाम स्टेशन पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा का प्रवेश द्वार श्री अमरनाथ जी यात्रियों को पहले सोचना पड़ता है जम्मू से पहलगाम की दूरी 244 किलोमीटर है


जम्मू से पहलगाम तक का किराया कितना है?

जम्मू से पहलगाम तक यात्री बस शेयरिंग टैक्सी अथवा एक पूरी टैक्सी बुक कर कर जा सकते हैं तीनों ही साधन आपको भगवती नगर के आसपास मिल जाएंगे बस से जाने के लिए तो भगवती नगर के पास एक निश्चित स्टेशन है जहां पर प्राइवेट और सरकार द्वारा लगाई गई बसें उपलब्ध रहती हैं 

  1. जम्मू से पहलगाम तक का बस का किराया ₹840 है 

  2. शेयरिंग टैक्सी वाले 12 सो रुपए तक लेते हैं 

  3. और अगर क्या फिक्स करके जाए तो 4 सीटर कार का ₹7000 और 7 सीटर कार का साडे ₹8000 तक लेते हैं 

जम्मू कश्मीर का सिम कार्ड कैसे लें? 

सबसे इंपोर्टेंट जो हमने किया वह एक जम्मू कश्मीर का सिम कार्ड लिया हम यहां पर आए सुबह-सुबह पहले हमने जम्मू कश्मीर लिया जो साडे ₹300 में 1 महीने के लिए मिल जाता है


श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए आरएफआईडी कार्ड कैसे प्राप्त करें? 

उसके पास अगर आप श्री अमरनाथ जी यात्रा में जा रहे हैं तो आपको आरएफआईडी कार्ड कंपलसरी लगेगा आपको अगर आप आए तो आपको जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिलेगा तो आपको एयरपोर्ट पर मिलेगा उसके बाद अगर आप श्री अमरनाथ जी यात्रा में जा रहे हैं तो आपको आरएफआईडी कार्ड कंपलसरी लगेगा यह कार्ड आपको अगर आप भाई ट्रेन आ रहे हैं तो आपको जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिलेगा अगर आप बाय फ्लाइट आ रहे हैं तो आपको एयरपोर्ट पर मिलेगा अगर बाय रोड आ रहे तो जम्मू पंजाब के बॉर्डर पर मिलेगा तो यह कार्ड कंपलसरी श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए| 



जम्मू से पहलगाम मार्ग में आने वाले दर्शनीय स्थल 

माता वैष्णो देवी दर्शन

जम्मू से 30 किलोमीटर आगे जाने के बाद त्रिकूट पर्वत के दर्शन होते हैं जहां पर है माता वैष्णो देवी का प्रसिद्ध मंदिर माता वैष्णो देवी इसी त्रिकूट पर्वत पर विराजमान है वैष्णो देवी के आगे जाने पर उधमपुर होते हुए हम चेनानी नश्री टनल पर पहुंचते हैं इसे पट्टी डाक्टर ने लिया श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल भी कहा जाता है यह भारत की दूसरी सबसे लंबी सड़क टनल है इसकी लंबाई 9 किलोमीटर से ज्यादा है इस टनल के दाई और जम्मू कश्मीर के फेमस हिल स्टेशन पटनीटॉप और नथाटॉप दिखाई देते


रामबन श्री अमरनाथ जी मणिमहेश भंडारा

लगभग 2 किलोमीटर दूर नदी के किनारे रामबन हैं और यहां पर श्री अमरनाथ जी मणिमहेश द्वारा लगाया गया भंडारा है श्री अमरनाथ जी यात्रियों को पूरी यात्रा में जगह-जगह पर मुक्त लंगर सेवा मिलती रहती है |


बनिहाल

रामबन में लंगर के बाद हम पीर पंजाल के जंगलों और पहाड़ों को पार कश्मीर घाटी की और बढ़ते हुए बनिहाल पहुंच रहे हैं रामबन से बनिहाल की दूरी 45 किलोमीटर है| बनिहाल, जम्मू और कश्मीर को जोड़ता है यहां पर बनिहाल रेलवे स्टेशन है जो जम्मू और बारामुला के बीच में चलने वाली रेलवे लाइन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है और बनिहाल के पास जवाहर टनल को पार करके हम काशी कुंड पहुंचते हैं जिसे कश्मीर का गेटवे कहा जाता हैं|


अनंतनाग 

बनिहाल से पहलगाम की दूरी 60 किलोमीटर है और बीच में कश्मीर का सबसे संवेदनशील इलाका अनंतनाग आता है जहां पर सबसे ज्यादा कड़ी सुरक्षा रहती है अनंतनाग जिले में ही है और अब हम अनंतनाग को पार करके लीडर नदी के किनारे अपने सफर के आखिर पहलगाम में पहुंच रहे हैं|


पहलगाम - बेस कैंप, होटल, बाजार

पहलगाम में सभी यात्रियों को यात्रा परमिट चेक कराना पड़ता है|  उसके बाद सभी यात्रियों को नैनवाल बेस कैंप भेज दिया जाता है फेमस हिल स्टेशन है और यहां सालभर टूरिस्ट आते रहते हैं इसलिए पहलगाम में लग्जरी होटल से लेकर बजट होटल भी मिलते हैं आप किसी भी होटल में रुक सकते हैं|


पहलगाम में रुकने के लिए होटल

पहलगाम एक टूरिस्ट स्पॉट है इसलिए यहां पर साल भर यात्रियों का या सैलानियों का आना बना रहता है आप कई जगह ऑनलाइन या यूट्यूब पर देखेंगे कि लोग हमें डराते हैं कि पहलगाम में होटल नहीं मिलते लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है पहलगाम में होटल की कोई कमी नहीं है बहुत होटल है लग्जरी से लेकर बजट होटल तक आपको सब कुछ यहां पर मिल जाएगा


पहलगाम में वेज एवं नॉन वेज रेस्टोरेंट्स एवं ढाबे 

खाने पीने के लिए भी पहलगाम में डीसेंट होटल आपको मिल जाएंगे इन में बड़े और हाइजीनिक होटल तथा छोटे ढाबे सभी उपलब्ध है पहलगाम में खाने के लिए आपको वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना मिल जायेगा क्योंकि यहां पर साल भर सैलानी आते हैं इसलिए दोनों तरीके का खाना होटल और ढाबों में 24 घंटे उपलब्ध रहता है 



पहलगाम से चंदनवाड़ी कैसे जाएं? 

एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आप पहलगाम में कोई होटल ले रहे हैं तो कोशिश कीजिए कि वह होटल श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जो टैक्सी स्टैंड है उसके आसपास हो श्री अमरनाथ जी यात्रा टैक्सी स्टैंड से सुबह 4-5 बजे के आसपास टैक्सी की शुरुआत हो जाती है जो आपको यहां से चंदनवाड़ी लेकर जाएगी और इतनी सुबह टैक्सी स्टैंड पर पहुंचने के लिए यह बहुत आसान होगा कि आप इसके आसपास होटल लें जिससे कि आसानी से टैक्सी पकड़ी जा सके और चंदनवाड़ी का यात्रा शुरू की जा सके|


पहलगाम में होटल वाले भी कई बार यात्रियों को टैक्सी बुकिंग के लिए मदद कर देते हैं उनके पास टैक्सी अवेलेबल होती है जो कि आपको चंदनवाड़ी तक लेकर जा सकती है तो अगर आपकी होटल श्री अमरनाथ जी यात्रा टैक्सी स्टैंड से दूरी पर है तो कोशिश करें कि आप होटल वाले से भी बात कर सकते हैं कि वह आपको पहलगाम से चंदनवाड़ी तक टैक्सी बुकिंग में मदद कर दे|


पहलगाम से चंदनवाड़ी जाने के लिए हमारी वेबसाइट पर एक पूरी डिटेल में पोस्ट दी गई है अगर आप इसे  विस्तार पूर्वक समझना चाहते हैं तो कृपया नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करें

लिंक क्लिक करें - पहलगाम से चंदनवाड़ी कैसे जाएं?


श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023  पूरी डिटेल

अगर आप श्री अमरनाथ जी यात्रा की पूरी जानकारी चाहते हैं 2023 के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है क्या परिवर्तन किए हैं जम्मू से लेकर श्री अमरनाथ जी गुफा तक आप कहां-कहां रुक सकते हैं क्या आपके  पड़ाव होंगे ? जम्मू से श्री अमरनाथ जी गुफा तक पहुंचने में कितना समय लगेगा? क्या गर्म पानी और खाने की व्यवस्था रास्ते में उपलब्ध है? बालटाल और पहलगाम दोनों ही रास्तों से किस तरह श्री अमरनाथ जी गुफा तक जाया जा सकता है?

 अगर आप यह सभी जानना चाहते हैं तो इसके लिए हमने एक अलग पोस्ट बनाई है जिसे आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं|

लिंक क्लिक करें -   श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 पूरी डिटेल के साथ हिंदी में 




श्री अमरनाथ जी यात्रा से संबंधित अगर आपके कोई  प्रश्न है या जम्मू से पहलगाम तक पहुंचने से संबंधित कोई जानकारी यहां नहीं दी गई हो तो आप हमें नीचे कमेंट में लिख कर बता सकते हैं अथवा पूछ सकते हैं|


अमरनाथ संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट्स

Other important posts related to Amarnath

श्री अमरनाथ जी यात्रा से संबंधित जानकारियों की एक सीरीज का भाग है| अमरनाथ यात्रा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट जो अमरनाथ यात्रा सीरीज में शामिल की गई हैं उनके लिस्ट नीचे दिए जा रही है| अमरनाथ यात्रा सीरीज की अन्य किसी पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

पोस्ट्स
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 | बैंक रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की पूरी डिटेल
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - मध्य प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - उत्तर प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - बिहार
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - छत्तीसगढ़
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - राजस्थान
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - दिल्ली
जम्मू तवी से पहलगाम कैसे जाएं - श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023
अमरनाथ यात्रा संपूर्ण जानकारी 2023 - रजिस्ट्रेशन, दर्शन, खर्च, यात्रा मार्ग, रहना, खाना और महत्वपूर्ण तिथियां

अमरनाथ यात्रा संपूर्ण जानकारी 2023 - रजिस्ट्रेशन, दर्शन, खर्च, यात्रा मार्ग, रहना, खाना और महत्वपूर्ण तिथियां

अमरनाथ यात्रा संपूर्ण जानकारी 2023 - रजिस्ट्रेशन, दर्शन, खर्च, यात्रा मार्ग, रहना, खाना और महत्वपूर्ण तिथियां

english title

इस पोस्ट में अमरनाथ यात्रा जानकारी विस्तार से जानेंगे। यहां पर अमरनाथ यात्रा में कितना खर्चा आता है, अमरनाथ यात्रा पैकेज, अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, अमरनाथ यात्रा कैसे करें आदि को पूरे विस्तार से समझाया जाएगा इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें| हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा को काफी महत्व दिया गया है। आपको कभी मौका मिले तो आपको अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) अवश्य करनी चाहिए। अगर जीवन में आपको ऐसा सुनहरा अवसर मिले और आप अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को अच्छे से करना चाहते हैं तो अमरनाथ के दर्शनीय स्थल, खर्चा और जाने का समय और किस प्रकार आप वहां तक पहुंच सकते हैं, इससे संबंधित सभी प्रकार की जानकारी पोस्ट में दी जाएगी।

 

अमरनाथ
अमरनाथ

Main Points

अमरनाथ के बारे में रोचक तथ्य

Interesting facts about amarnath

अमरनाथ ज्योतिर्लिंग का निर्माण प्राकृतिक रूप से बूंद बूंद पानी टपकने से होता है इस पानी के द्वारा शिवलिंग अपना आकार लेता है और बर्फ के रूप में हमें बाबा अमरनाथ के पवित्र गुफा दर्शन प्राप्त होते हैं अमरनाथ ज्योतिर्लिंग की यात्रा आषाढ़ पूर्णिमा से प्रारंभ होती है और श्रावण पूर्णिमा तक चलती है श्रावण पूर्णिमा को एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षाबंधन भी पड़ता है| इस प्राकृतिक और अलौकिक ज्योतिर्लिंग पर चंद्र की कलाओं का भी काफी असर पड़ता है पूर्णिमा पर यह अपने पूर्ण आकार में होता है और उसके पश्चात इसकी आकृति धीरे-धीरे घटती जाती है |

अमरनाथ के खुलने और बंद होने की तिथियां

Opening closing time for amarnath

अमरनाथ यात्रा 2023 कुल 62 दिनों के लिए आयोजित की जाएगी यह दिन प्रतिवर्ष एक या दो से घटते अथवा बढ़ते रहते हैं किंतु इस बार यह 62 दिनों के लिए होगी जो कि 1 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक चलेगी|

श्री अमरनाथ गुफा के दर्शन सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक किए जा सकते हैं | अगर आप दर्शन सुबह जल्दी कर लेते हैं तब बालटाल के रास्ते बड़ी आसानी से सांसद नीचे उतरा जा सकता है, लेकिन हम आपको सुझाव देंगे कि अगर आपके दर्शन दोपहर के बाद देरी से पूर्ण होते हैं तो आप अपने रुकने की व्यवस्था गुफा पर ही करें

कब शुरू होगी

अमरनाथ यात्रा 2023, 1 जुलाई से चालू हो जाएगी | हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 की आषाढ़ पूर्णिमा 1 जुलाई को ही आ रही है

कब तक चलेगी

अमरनाथ यात्रा 2023, 31 अगस्त तक चलेगी| हिंदू कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2023 की श्रावण पूर्णिमा 30 अगस्त को आ रही है| इसी दिवस हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है|

अमरनाथ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल

Top 5 Attractions in amarnath

पहलगाम, पंचतरणी, शेषनाग, महागुन पर्वत, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, सोनमर्ग - गुलमर्ग

पहलगाम

अमरनाथ
अमरनाथ

अमरनाथ जी यात्रा के दो मार्ग हैं एक पहल जाम होते हुए जाता है और दूसरा पार्ट आप यदि आप पहलगाम होते हुए जा रहे हैं तो पहलगाम एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है यह शेषनाग झील और लिद्दर नदी से बहने वाली दो धाराओं के संगम पर स्थित है और यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और लिद्दर नदी की खूबसूरती और गहरी घाटियां आपका मन मोह लेंगी| पहलगाम एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और एक सुंदर हिल स्टेशन होने के कारण यहां साल भर लोग आते जाते रहते हैं|

पंचतरणी

अमरनाथ
पंचतरणी

यदि आप पहलगाम मार्ग से श्री अमरनाथ जी यात्रा कर रहे हैं तो पंचतरणी आपका एक पढ़ा होगा पंचतरणी में आप पांच नदियों का संगम देख सकते हैं और इसी कारण इसे पंचतरणी नाम मिला है पंचतरणी पर कभी-कभी कुछ लोगों को ऑक्सीजन की कमी की शिकायत मिलती है तो जब पंचतरणी के लिए यात्रा करें तो ख्याल रखें कि आप अपने स्वास्थ्य अनुरूप दवाएं साथ में रखें

शेषनाग

अमरनाथ
शेषनाग

जैसा कि नाम से प्रतीत होता है यह एक ऐसा पर्वत है जो शेषनाग के समान दिखाई देता है शेषनाग के समीप आपको एक झील भी दिखाई देती है जिसका पानी बिल्कुल साफ है और इसी कारण झील और सिस्टम की खूबसूरती देखते बनती है| यदि आप पहलगाम मार्ग से श्री अमरनाथ जी यात्रा कर रहे हैं तो शेषनाग भी आपको एक पड़ाव के रूप में दिखाई देगा|

महागुन पर्वत

महागुन पर्वत
महागुन पर्वत

महागुण या महागुण पर्वत एक बहुत ही सुंदर पर्वतीय माउंटेन है और पहलगाम आने वाले कई यात्री इसे देखने के लिए आते हैं मान्यता है कि जब भगवान शिव और पार्वती माता श्री अमरनाथ जी गुफा की ओर जा रहे थे जहां उन्हें अमरत्व की कथा सुनाई गई तो उन्होंने यहां गणेश जी का भी त्याग कर दिया था इसी के कारण इस स्थान को महागुण पर्वत के नाम से जाना जाता है|

जम्मू और कश्मीर

अमरनाथ
जम्मू और कश्मीर

मान्यता है कि मुनि कश्यप के नाम पर इस चित्र का नाम कश्मीर रखा गया | हिमालय पर्वत की गोद में बसा होने के कारण यह क्षेत्र अपनी ऊंचे ऊंचे पर्वतों उनके बर्फ से ढके हुए शीघ्र तथा जिलों के लिए जाना जाता है | जम्मू और कश्मीर अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है विशेषकर कश्मीर क्षेत्र में डल लेक ने अपना एक मुख्य स्थान बनाया है यहां वर्ष भर सैलानी केवल भारत ही नहीं विदेशों से भी आते रहते हैं और श्रीनगर, डल लेक तथा कश्मीर के अन्य पर्यटन स्थलों का आनंद लेते हैं| सर्दी के दिनों में यह लेख या झील करीब-करीब बर्फ से ढक जाती है|

सोनमर्ग - गुलमर्ग

अमरनाथ
गुलमर्ग

जम्मू कश्मीर के बहुत ही सुंदर स्थान है कि दोनों ही हिल स्टेशन है और सोनमर्ग में तो आप मैदानों में स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं| सोनमर्ग काफी बर्फबारी होती है और बर्फ के अलावा भी सोनमर्ग में आपको झीलें दिखाई देंगे जो कि करीब करीब 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर थाजीवास ग्लेशियर बालटाल वैली और गंगाबल झील यह सारे आकर्षण आपको सोनभद्र में दिखाई देंगे| गुलमर्ग का तो आते ही होता है फूलों की वादी और अपने नाम के अनुसार गुलमर्ग बिल्कुल हरा भरा और पूरा से ढका हुआ दिखाई देता है जम्मू और कश्मीर राज्य में गुलमर्ग श्रीनगर से यह मिलता-जुलता है और यहां भी दूर-दूर से वर्षभर सैलानी बर्फ हरियाली और फूलों का आनंद लेने आते रहता है|

लद्दाख

लद्दाख
लद्दाख

लद्दाख वैसे तो एक रेगिस्तान है लेकिन एक ठंडा रेगिस्तान लद्दाख घूमना आपको एक विशेष अनुभव देगा यहां पर सिर्फ पैंगोंग झील विश्व प्रसिद्ध है और 12 किलोमीटर लंबी है किस चीज की लंबाई इतनी है कि यह भारत से लेकर तिब्बत तक फैली हुई है इसका कुछ ऐसा भारतीय सीमा में कुछ तिब्बती सीमा में आता है| हम यहां तिब्बत लिख रहे हैं क्योंकि यह सा तिब्बत में पड़ता है, सेना और राजनीतिक स्तर पर देखा जाए तो इस पर चीन की सेना का अधिपत्य है |

अमरनाथ कैसे पहुंचे?

how to reach amarnath

अमरनाथ की यात्रा के लिए आप सड़क, हवाई और रेलवे तीनों में से किसी भी मार्ग का चयन कर सकते हैं। अमरनाथ की यात्रा के लिए रेल बस और हवाई जहाज तीनों ही मार्गों से पहुंचा जा सकता है| जम्मू और श्रीनगर निकटतम बड़े शहर है जो आपको रेलवे बस द्वारा अमरनाथ यात्रा के आरंभिक पड़ाव पहलगाम और बालटाल से जुड़ेंगे| पहलगाम और बालटाल दोनों ही जगहों से आप हेलीकॉप्टर, पैदल या खच्चर की सवारी से अमरनाथ पहुंच सकते हैं|

अमरनाथ रेल मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे

Trains to amarnath
निकटतम रेलवे स्टेशन अमरनाथ से दूरी पहुंचने का समय
जम्मू तवी रेलवे स्टेशन 260 किलोमीटर 1 दिन

अमरनाथ बस मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे

Buses to reach amarnath

अमरनाथ छठ प्राइवेट टैक्सी से पहुंचने के लिए आप श्रीनगर या जम्मू दोनों ही स्थानों से प्राइवेट टैक्सी कर सकते हैं| जम्मू में टैक्सी यूनियन का एक अपना स्टैंड है जहां से आप आसानी से पहलगाम तक या किसी और स्थान तक प्राइवेट टैक्सी बुक कर सकते हैं| श्रीनगर की एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और श्रीनगर से भी आपको प्राइवेट टैक्सी मिल जाएगी जो आपको अमरनाथ तक लेकर जा सकती है|

निकटतम बस स्टेशन अमरनाथ से दूरी पहुंचने का समय
पहलगाम 47 किलोमीटर 3-4 hours

अमरनाथ हवाई मार्ग द्वारा कैसे पहुंचे

amarnath flights
निकटतम एयरपोर्ट अमरनाथ से दूरी पहुंचने का समय
श्रीनगर 102 किलोमीटर 5-6 hours

अमरनाथ में ठहरने के लिए होटल एवं धर्मशालाएं

Best hotels in amarnath, dharmashalas in amarnath

अमरनाथ में ठहरने के लिए कई होटल एवं धर्मशाला आए हैं पहलगाम तक आपको होटल लग्जरी होटल और सभी तरह के गेस्ट हाउस मिल जाएंगे| जहां आप अकेले अथवा अपने परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से और पूरी सुविधा के साथ रह सकते हैं और पर्यटन का मजा ले सकते हैं| पहलगाम के आगे चंदनवाड़ी और अमरनाथ तक जाने के लिए आपको होटल नहीं मिलेंगे यहां पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित टेंट और कैंप की सुविधा है जिसमें आप स्लीपिंग बैग अथवा गरम रजाई लेकर आसानी से अपनी रात गुजार सकते हैं| पवित्रता को जाने वाले सभी यात्री रास्तों में उपलब्ध इन्हीं टेंट और कैंप द्वारा अपनी यात्रा जारी करते हैं| यहां आपको गर्म पानी तथा छोटे चिकित्सालय ओं का पूरा प्रबंध मिलेगा|

निकटतम एयरपोर्ट अमरनाथ से दूरी

अमरनाथ के लिए सबसे अच्छे टूरिस्ट पैकेज

Top tourist package Amarnath

paragraph

सर्वोत्तम टूरिस्ट पैकेज अनुमानित खर्च फोन नंबर/ व्हाट्सएप

अमरनाथ का प्रसिद्ध भोजन एवं खानपान

Best food and restaurents in amarnath

अमरनाथ से सबसे नजदीकी शहर पहलगाम एवं बालटाल हैं दोनों ही शहरों में आपको वेज एवं नॉनवेज होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे| यह खानपान की जगह बजट से लेकर लग्जरी तक उपलब्ध है| यदि आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको पूरे रास्ते कई लंगर मिलेंगे जोकि यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन सुविधा प्रदान करते हैं| निशुल्क प्रसादालय या लंगर में आपको कई तरह के पकवान रोटी सब्जी दाल चावल के अलावा कई मिठाईयां आइसक्रीम जूस और कई अन्य चीजें मिलेंगे|

Restaurent Famous for

अमरनाथ जाने के लिए सबसे अच्छा समय

Best time to visit amarnath

अमरनाथ जाने का सबसे अच्छा समय शीतकाल के बाद है जो कि मार्च से अगस्त तक होता है| यदि आप पर्यटन के लिए अमरनाथ या उसके आसपास जाना चाहते हैं तो कोशिश कीजिए कि आप जुलाई के पहले ही वहां पहुंच जाएं| जुलाई और अगस्त के महीने में इस क्षेत्र में कभी भी बारिश होती रहती है और इस कारण आपको घूमने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है| यदि आप श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए जा रहे हैं तो आपको श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित समय अनुसार की यह यात्रा करनी होगी इस यात्रा का समय आषाढ़ पूर्णिमा से लेकर श्रावण पूर्णिमा तक होता है जो कि सामान्यतया 1 जुलाई से 31 अगस्त तक होता है|

अमरनाथ यात्रा संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्न

Frequently asked questions about amarnath

paragraph

अमरनाथ किस राज्य में स्थित है?
अमरनाथ जम्मू एवं कश्मीर राज्य में स्थित है
अमरनाथ यात्रा कितने किलोमीटर की है?
अमरनाथ की यात्रा 2 मार्गो से की जाती है पहलगाम मार्ग से या यात्रा करीब 45 किलोमीटर की है तथा बहुत ही रमणीय है यह मार्ग चलने में आसान किंतु लंबा है| बालटाल मार्ग से भी यह यात्रा की जा सकती है यह मार्ग 14 किलोमीटर का सीधी चढ़ाई वाला मार्ग है जो कि चढ़ने में कठिन पिंटू समय कम लेती है|
अमरनाथ यात्रा में कितने पड़ाव हैं?
अमरनाथ यात्रा के पड़ाव आपके चुने गए यात्रा मार्ग पर निर्भर करते हैं पहलगाम से यात्रा करते समय आपको चार से पांच पड़ाव मिलेंगे इनमें से किन्ही दो से तीन पढ़ाओ पर आपको रात्रि विश्राम करना होगा| बालटाल से यात्रा करते समय यात्रा 1 दिन में पूरी की जा सकती है इसलिए आपको रात्रि विश्राम नहीं करना होता फिर तो यहां भी आपको रास्ते में आराम करने के लिए पड़ाव एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी |
अमरनाथ की पैदल यात्रा कितनी है?
अमरनाथ की पैदल यात्रा पहलगाम के रास्ते करीब 40 से 45 किलोमीटर तथा बालटाल के रास्ते 14 किलोमीटर की है
अमरनाथ मंदिर किसके लिए प्रसिद्ध है?
अमरनाथ मंदिर शिव जी के प्राकृतिक स्वरूप के लिए प्रसिद्ध है मान्यता है कि यहां पर पार्वती माता ने शिव जी को अमरत्व की कथा सुनाई थी यह कथा उस समय कुछ पक्षियों ने सुन ली थी और कहा जाता है कि वह पक्षी आज भी इस गुफा में दिखाई देते हैं|
अमरनाथ यात्रा कब शुरू होगी?
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023, 1 जुलाई से प्रारंभ होगी
अमरनाथ यात्रा कब तक चलेगी?
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023, 62 दिनों के लिए चलेगी और इसकी अंतिम तिथि 31
क्या अमरनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर से हो सकती है?
श्री अमरनाथ जी यात्रा हेलीकॉप्टर द्वारा भी की जा सकती है| हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए आप श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा निर्धारित वेबसाइट पर जाकर पहले ही कर सकते हैं|
अमरनाथ यात्रा मैं कितना खर्चा आएगा?
अमरनाथ यात्रा में खर्च आपके पहुंचने के लिए चुने गए साधन पर निर्भर करता है| जम्मू श्रीनगर के रास्ते अगर आप या बालटाल पहुंचे तो इसमें आपको बस द्वारा अधिकतम ₹1000 का खर्चा आएगा अगर आप इसके आगे श्री अमरनाथ जी यात्रा पवित्र गुफा तक जाना चाहते हैं तो आपको खानपान से संबंधित कोई खर्च नहीं करना होगा यात्रा मार्ग पर लगने वाले लंगर निशुल्क होते हैं, आपको रात्रि विश्राम करने के लिए टेंट लेना होगा जो कि शेयरिंग में उपलब्ध होता है तथा इसकी कीमत एक रात के लिए ₹300 से ₹600 तक हो सकती है
क्या अमरनाथ यात्रा अभी चालू है?
अमरनाथ यात्रा अभी 1 जुलाई 2023 से 31 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी|

अमरनाथ संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट्स

Other important posts related to Amarnath

श्री अमरनाथ जी यात्रा से संबंधित जानकारियों की एक सीरीज का भाग है| अमरनाथ यात्रा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट जो अमरनाथ यात्रा सीरीज में शामिल की गई हैं उनके लिस्ट नीचे दिए जा रही है| अमरनाथ यात्रा सीरीज की अन्य किसी पोस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

पोस्ट्स
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023 | बैंक रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की पूरी डिटेल
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - मध्य प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - उत्तर प्रदेश
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - बिहार
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - छत्तीसगढ़
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - राजस्थान
अमरनाथ यात्रा कंपलसरी मेडिकल सर्टिफिकेट हॉस्पिटल एवं डॉक्टर लिस्ट - दिल्ली
जम्मू तवी से पहलगाम कैसे जाएं - श्री अमरनाथ जी यात्रा 2023
अमरनाथ यात्रा संपूर्ण जानकारी 2023 - रजिस्ट्रेशन, दर्शन, खर्च, यात्रा मार्ग, रहना, खाना और महत्वपूर्ण तिथियां

Best travel itineraries for the top places around the world. Budget Hotels, attractions, best time to visit, transport, local cuisine, facilities available and tour package booking details.

Search This Blog

an openandfree blog. Powered by Blogger.

Translate

Road Trippin' to Trimbakeshwar: Epic Routes via Nashik, Insta-Worthy Stops & the Ultimate Travel Playlist

Road Trippin' to Trimbakeshwar: Epic Routes, Insta-Worthy Stops & the Ultimate Travel Playlist Hey Namaste Travellers...